भड़ंगा नदी में उफान से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 युवक चट्टान पर फंसे, पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया रेस्क्यू

DR. SUMIT SENDRAM

बैतूल। जिले के चोपना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटकीडोह एवं नारायणपुर के बीच भड़ंगा नदी के रपटे पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज बहाव में पलट गई। ट्रैक्टर में सवार पांच लोगों में से दो युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारे नदी के बीच फंसे रह गए।
सूचना मिलते ही थाना चोपना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सुरक्षा उपकरणों और रस्सियों का उपयोग कर पुलिस टीम ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए करीब 30 मीटर दूर चट्टान तक पहुंच बनाई। साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
ग्राम गुवाड़ी निवासी सुरेश उइके, आदित्य उइके, आयुष उइके, पीयूष उइके एवं शर्मा भलावी ने पुलिस को बताया कि वे अपने पिता के सेवानिवृत्त होने पर उनका सामान सारणी से लेकर गांव लौट रहे थे। रात होने के कारण रपटे पर पानी के बहाव का अंदाजा नहीं लगा पाए और हादसे का शिकार हो गए।

 

Next Post

एक्सयूवी कार में गौवंश की तस्करी, हिन्दू संगठन के कार्यकर्त्ताओ को देख कार छोड़कर फरार हुए तस्कर

जबलपुर। कटनी से नागपुर की ओर जा रही एक्सयूवी कार में गोवंश की तस्करी का मामला सामने आया। सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार तड़के पाटन बायपास के पास गाड़ी को रोक लिया। जैसे ही गाड़ी रुकी, उसमें सवार दो तस्कर मौके से फरार हो गए। गाड़ी का […]