फांसी पर झूली नवविवाहिता महिला, गड़हरा गांव की घटना

सिंगरौली। जिले के खुटार पुलिस चौकी के अंतर्गत गड़हरा गांव में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
नवविवाहिता शालू शर्मा पति दीपक शर्मा (23) शनिवार को अपने घर के कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली है।
नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खुटार चौकी पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई और फांसी पर लटकी विवाहिता के शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
वहीं, बताया जा रहा है कि शालू शर्मा का मायका माड़ा में है। पिछले साल जून माह में गड़हरा गांव के निवासी दीपक शर्मा के साथ उसका विवाह हुआ था। संदिग्ध परिस्थतियों में नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाए जाने की घटना की जांच करने के लिए मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक (विंध्यानगर) पुन्नू सिंह परस्ते पहुंचे।
मामले में नगर पुलिस अधीक्षक (विंध्यानगर) पुन्नू सिंह परस्ते का कहना है कि मायके पक्ष द्वारा कुछ आरोप लगाए गए हैं। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच व परिजनों के बयान लिए जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नवविवाहिता ने किस वजह से यह कदम उठाया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे विधिसंवत कार्यवाही की जाएगी।

 

Next Post

महंगी लहसुन किसानों की आफत, सुरक्षा के लिए वो करना पड़ रहा, जो पहले कभी नहीं हुआ

सीधी। लहसुन की महंगाई से जहां एक ओर किसान खुश हैं, वहीं बढ़ते दाम किसानों के लिए आफत भी बनते जा रहे हैं। समस्या इसलिए क्योंकि लहसुन के बढ़ते दामों के कारण खेतोंं में चोरों ने सेंध लगानी शुरू कर दी है। लहसुन फसल चोरी का एक मामला सीधी जिले […]