जबलपुर। मंगलायतन विश्वविद्यालय, जबलपुर को गर्व है कि उसने प्रतिष्ठित द वीक-हंसा रिसर्च के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय सर्वेक्षण 2024 में महत्वपूर्ण रैंकिंग प्राप्त की है।
यह सम्मान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचारपूर्ण अनुसंधान एवं समग्र छात्र विकास के प्रति उसकी स्थिर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मंगलायतन विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में बहुविषयक विश्वविद्यालय (संपूर्ण भारत) में 85वां स्थान, उभरते बहुविषयक विश्वविद्यालय (संपूर्ण भारत) में 23वां स्थान तथा निजी एवं डीम्ड बहुविषयक विश्वविद्यालय (संपूर्ण भारत) में 51वां स्थान प्राप्त हुआ हैं।
वही, क्षेत्रीय (उत्तर क्षेत्र) स्तर की रैंकिंग में बहुविषयक विश्वविद्यालय (उत्तर क्षेत्र) में 32वां स्थान, उभरते बहुविषयक विश्वविद्यालय (उत्तर क्षेत्र) में 12वां स्थान तथा निजी एवं डीम्ड बहुविषयक विश्वविद्यालय (उत्तर क्षेत्र) में 23वां स्थान प्राप्त हुआ हैं।
देश में “द वीक-हंसा रिसर्च” सर्वेक्षण के मामले में उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे विश्वसनीय संस्थानों में एक है।
यह संस्था विश्वविद्यालयों का सर्वेक्षण मूल्यांकन एवं विभिन्न मानदंडों के आधार पर करता है। इसमें शैक्षणिक प्रतिष्ठा, अधोसंरचना, संकाय की गुणवत्ता, अनुसंधान उत्पादन एवं छात्र संतुष्टि शामिल हैं।
मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. केआरएस सम्बाशिवा राव ने कहा कि हमारे उद्योग-अनुभवी संकाय, उच्च स्तरीय अधोसंरचना, मजबूत उद्योग संबंध, प्लेसमेंट और उत्कृष्ट अनुसंधान परिणामों ने सुनिश्चित किया है कि आज मंगलायतन विश्वविद्यालय आकांक्षी छात्रों के लिए सबसे पसंदीदा विश्वविद्यालयों में से एक बन गया है। मंगलायतन विश्वविद्यालय लगातार अपने पाठ्यक्रम और शिक्षण पद्धति को अपडेट करता रहता है। इस तथ्य को प्रतिष्ठित समाचार पत्रिका “द वीक” ने हमें देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया है, जो अत्यंत हर्ष का विषय है।
उप कुलगुरु प्रो. विनीता के. सलूजा ने बताया कि हम मंगलायतन विश्वविद्यालय की समृद्ध धरोहर को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों को मूल्य प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बीएस नागकिशोर ने कहा कि कुशल शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं समन्वित प्रयास हमारी सफलता की कुंजी रहे हैं। हम इस मान्यता के लिए आभारी हैं और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे।


