इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो लोक सभा से हैं प्रत्याशी

पन्ना। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के द्वारा मध्य प्रदेश की विभिन्न लोक सभा क्षेत्रों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है।
दूसरे चरण के चुनाव के लिये मध्य प्रदेश के खजुराहो लोक सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ़ इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एड. पन्नालाल त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना के समक्ष नामांकन करते समय एड. पन्ना लाल त्रिपाठी के साथ इण्डियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव एड. राजकुमार बक्शी, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग फूल चंद पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद पटेल, प्रदेश कार्यलय प्रभारी राम नरेश तिवारी, कटनी जिला अध्यक्ष अनिरुध्द बजाज, कटनी जिला उपाध्यक्ष सुभाष मालाकार, एड. प्रियांश त्रिपाठी, एड. अक्षय बजाज, अंतु गुप्ता, वैद्य सुरेन्द्र विश्वकर्मा एवं पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Next Post

मासूम बच्ची के रोने से गुस्साई माँ ने बच्ची का किया कत्ल

सिंगरौली। जिले के बरगवां गांव में एक माँ ने अपनी ही 8 माह की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि मासूम लगातार रो रही थी। कलयुगी माँ ने मासूम को उठाया और पानी से भरी बाल्टी में डुबो दिया। सांसें थमने के बाद बच्ची के […]