जबलपुर। 26 जनवरी 2024, को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में झंडा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरुषोत्तम तिवारी द्वारा झंडा फहराया गया व कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पं. पुरुषोत्तम तिवारी ने कहा कि इस बार 26 जनवरी को देश अपना 75वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है। यानि हमारा देश अब गणतंत्र के रूप में 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 15 अगस्त 1947 को भले ही भारत देश आजाद हो गया था, लेकिन तब हमारे पास अपना संविधान नही था। इस दिन ही हमारे देश को अपना संविधान मिला था। संविधान के बिना कोई नही चल सकता है। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। आज इसी ऐतिहासिक और शुभदिन की 75वीं सालगिरह है। इस शुभ घड़ी पर मैं आप सभी को, देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई देता हूँ। आज हर नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है। आजादी के बाद भारतवासियों ने अनगिनत उपलब्धियां हासिल की हैं। आज इन्हीं उपलब्धियों का जश्न और उत्सव मनाने का दिन है। आज हमें देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान बनाने वाले महापुरूषों को भी नमन करना चाहिये।
हम और हमारा देश बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का सदैव ऋणी रहेगा जिन्होने संविधान निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई।
पं. पुरूषोत्तम तिवारी ने कहा कि आज देश में कमजोर तबकों का जीवन स्तर ऊपर उठाने और मुख्य धारा में लाने के लिए कई कल्याणकारी योेजनाएं चल रही हैं, लेकिन इनके वाबजूद भी हमें रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए अनुसूचित जाति, जनजातियों, महिलाओं, गरीबों किसानों मजदूरों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। आज हमें अपराध, भ्रष्टाचार आतंकवाद, बेरोजगारी, लिंगभेद और अशिक्षा जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेना होगा।
आईपीएपी के राष्ट्रीय कार्यालय जबलपुर की तरह ही कटनी में आदर्श काॅलोनी स्थित आईपीएपी के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पन्नालाल त्रिपाठी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ और इंदौर में आईपीएपी के प्रदेश महामंत्री वैभव शर्मा ने विद्यापति बिल्डिंग जंजीर वाला चैराहा, रेस कोर्स रोड, पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। आईपीएपी के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में आईपीएपी के पदाधिकारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना तिवारी, जबलपुर जिलाध्यक्ष ओंकारप्रसाद बिल्थरिया, एड. कृष्ण कुमार बख्शी, संगठन मंत्री राहुल वर्मा, महामंत्री बलराम श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, संत कदम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष जैन, हरेश जैन, भारत नरवारे, अमरचन्द जैन, ईति शर्मा लीलाधर झारिया, सचिन गुप्ता, हरिओम हजारी, अरविंद खरे, अनुराग खरे, बद्री सेन, मिन्टू सेन, प्रवीण शर्मा, राजेन्द्र सिंह परिहार, रमन पालीवाल, राजेश खम्परिया, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

