जबलपुर। मंगलायतन विश्वविद्यालय में कीटनाशक निर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान, गुड़गांव द्वारा प्रयोक्ता एवं पर्यावरण के अनुकूल कीटनाशक सूत्रीकरणों का प्रचार -प्रसार और चिर-स्थाई कृषि उपज की वृद्धि पद्धति पर किसानों के साथ विचारों का आदान-प्रदान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं भारत के इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित रहे।
फग्गन सिंह कुलस्ते ने किसानों को इस कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो. अखिलेश पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति प्रो. केआरएस सांबा शिवा राव ने की।
विषय विशेषज्ञ डॉ. एम मोहना कृष्णा रेड्डी (निदेशक, कीटनाशक निर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान) ने कीटनाशकों का सुरक्षित उपयोग विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमरीश अग्रवाल द्वारा वनस्पतियों के प्रयोग से जैविक कीटनाशक बनाने की विधि एवं फसलों में उपयोग बताया।
वहीं, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दीपक कुमार जायसवाल ने रासायनिक कीटनाशकों का सुरक्षित एवं उचित उपयोग विषय पर किसानों को जागरूक किया, साथ ही किसानों के प्रश्नों के उत्तर प्रदान किए गए एवं उन्हें उचित प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही कीटों के रोकथाम के उपाय भी बताए गए।
इस कार्यशाला में 500 किसानों ने पंजीकरण कर प्रतिभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर महाकौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी मिश्रा, मंगलायतन विश्वविद्यालय की उप कुलपति प्रो. विनीता कौर सलूजा, विश्वविद्यालय के कुलसचिव बी.नागा किशोर , निदेशक प्रशासन आशुतोष सक्सेना, कृषि संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. एस.पी तिवारी एवम समस्त प्राध्यापक गण एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. जागृति उपाध्याय ने किया एवं कार्यक्रम के समन्वयक वेद प्रकाश चौबे एवं सह समन्वयक अमित दुबे रहे।
कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर संस्था के कुलपति एवं उप कुलपति महोदया ने हर्ष व्यक्त किया।

