सिंगरौली। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला एक दिवसीय पर
सिंगरौली पहुंचे जहाँ उन्होंने जिला चिकित्सालय के सह ट्रामा सेंटर का निरिक्षण किया।
इस दौरान मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर बनाए जाने के लिए निर्देश दिया गया।
जिसके बाद जिला चिकित्सालय में चिकित्सको के साथ बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने 200 बेड के नवीन क्रिटकल केयर यूनिट के निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कलेक्टर अरूण परमार को क्रिटकल केयर के निर्माण कार्य में आने वाली कठिनाइयों को दूर कराने का निर्देश दिये। साथ ही निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर के मैप का अवलोकन कर निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान राज्य मंत्री राधा सिंह ने क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सिंगरौली के विधायक राम निवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर अरूण परमार, पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।


