सीधी। कलेक्टर साकेत मालवीय ने विस्फोटकों की बिक्री तथा भंडारण में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को जिले में स्थित पटाखा तथा आतिशबाजी व्यापारियों के दुकानों तथा गोदामो के निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर के गोदामों एवं वितरण केंद्रों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि विस्फोटकों की बिक्री तथा भंडारण में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। पटाखे एवं विस्फोटक का अवैध रूप से व्यापार करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
इस दौरान एसडीएम गोपद बनास नीलेश शर्मा, एसडीओपी नारायण कुम्हरे, डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक, तहसीलदार गोपद बनास जान्हवी शुक्ला, थाना प्रभारी जमोड़ी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


