सात देशी पिस्टलों के साथ दो तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

बुरहानपुर। शुक्रवार शाम खकनार के साईं मंदिर के पास बने प्रतीक्षालय से सात देशी पिस्टलों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में खकनार पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।
पुलिस ने देशी पिस्टलो की तस्करी करते सुभान भिलाला निवासी पांगरी (35) एवं हरदीप सिंह सिकलीगर निवासी पाचोरी (19) को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपी खकनार से बस पकड़ कर यह खेप बाहर पहुंचाने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तस्करों से अब खरीददारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पाचोरी में लगातार दबिश देने के कारण अब सिकलीगर आसपास के जंगलों में अवैध रूप से हथियार तैयार कर रहे हैं। बरामद पिस्टलों का मूल्य 1.40 लाख रुपये आंका गया है।
प्रेसवार्ता के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निर्भय सिंह अलावा एवं खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव भी मौजूद रहे।

 

Next Post

फाइनेंस कर्मियों के शराबखोरी व अमर्यादित क्रियाकलाप से साकेत नगर मोहल्लेवासी हुए त्रस्त, साकेत नगर मोहल्ला समिति ने शराबखोर कर्मियों के खिलाफ कोतवाली में दिया आवेदन

जबलपुर। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत साकेत नगर में इन दिनों फाइनेंस कर्मियों के अमर्यादित क्रियाकलाप एवं शराबखोरी से कॉलोनीवासी त्रस्त है। शुक्रवार को साकेत नगर मोहल्ला विकास समिति के सदस्यों के द्वारा फाइनेंस कर्मियों के खिलाफ शिकायत की गई है। कोतवाली पुलिस को की गई लिखित शिकायत में बताया […]