सिहावल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ किया जप्त, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया (निरी) राजेश पाण्डेय के दिशा निर्देशन मे चौकी प्रभारी सिहावल उप निरीक्षक विशाल शर्मा व टीम नें, मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 2 किलो गांजा कीमती 26000 व मोटरसाइकिल जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी सिहावल (उनि) विशाल शर्मा को बीते दिनांक 26/03/25 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर रंग की डीलक्स मोटर साइकिल में तीन व्यक्ति बैठ कर अपने मोटर साइकिल के आगे टंकी में एक सफेद हरे रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम नकझर तरफ से ग्राम बमुरी की ओर आ रहे है।
जिसके बाद चौकी प्रभारी विशाल शर्मा ने मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया एवं उनके निर्देशानुसार स्वयं के नेतृत्व में टीम का गठन कर रवाना हुए एवं मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम बमुरी शासकीय प्राथमिक स्कूल के सामने पहुँचे तो देखे की सामने से मुखबिर के बताये अनुसार सिल्वर रंग की मोटर साइकिल में तीन व्यक्ति सामने तरफ एक सफेद रंग की बोरी लिये इसी तरफ आ रहे थे जिन्हें हमराही स्टाफ द्वारा रोका गया, एव नाम पता पूंछा जो अपना नाम सजीत पाण्डेय पिता अम्बिका प्रसाद पाण्डेय उम्र 25 वर्ष ग्राम नकार कला, प्रकाश पाण्डेय पिता स्व. जवाहरलाल पाण्डेय उम्र 29 वर्ष ग्राम नक्झर खुर्द एवं बृजेश ‌द्विवेदी पिता मिथलेश ‌द्विवेदी उम्र 25 वर्ष ग्राम नक्झर खुर्द थाना बहरी का होना बताये। इसके बाद संदेहियो की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे में मोटर साइकिल के टंकी के ऊपर रखी सफ़ेद हरी रंग की बोरी की तलाशी ली गई जो बोरी के अन्दर खाखी रंग के कार्टून के अन्दर मादक पदार्थ गांजा पाया गया, जिसका तौल कराया गया जो वजन 02 किलो कीमती करीबन 26 हजार रुपये का होना पाया गया l बरामदशुदा गांजा एवं मोटर साइकिल को आरोपीजनों के कब्जे से जब्त किया जाकर आरोपी सजीत पाण्डेय पिता अम्बिका प्रसाद पाण्डेय उम्र 25 वर्ष ग्राम नकझर कला थाना बहरी एवं उक्त आरोपियानो का यह कृत्य धारा 8/20 B एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने से आरोपिगणों सजीत पाण्डेय पिता अम्बिका प्रसाद पाण्डेय उम्र 25 वर्ष ग्राम नकझर कला, प्रकाश पाण्डेय पिता स्व जवाहरलाल पाण्डेय उम 29 वर्ष ग्राम नक्झर खुर्द एवं बृजेश द्विवेदी पिता मिथलेश ‌द्विवेदी उम्र 25 वर्ष ग्राम नक्झर खुद थाना बहरी को विधिवत गिरफ्तार कर चौकी लाया गया एवं मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहा से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।
चौकी प्रभारी (उनि) विशाल शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरक्षक चेतन्य मिश्रा, विकास सिंह, राहुल सिंह, सदन सिंह, शिवम् पाण्डेय व आरक्षक चालक राकेश केवट ककी सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

पुस्तक मेले में निजी प्रकाशकों की किताबें नहीं कराई गई उपलब्ध, शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यो के खिलाफ कराया एफआईआर

ग्वालियर। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पुस्तक मेला में दो स्कूल प्रबंधनों को मनमानी भारी पड़ी है। निजी प्रकाशकों की किताबें जानबूझकर उपलब्ध न कराकर मनमानी करने के मामले में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल महाराजपुरा (महाराजपुरा थाना) और अमर पब्लिक स्कूल थाटीपुर (थाटीपुर थाना) के प्राचार्यों पर एफआईआर दर्ज की गई है। […]