जिला चिकित्सालय डिंडोरी में विश्व एड्स दिवस के दौरान कार्यशाला का आयोजन, सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर एड्स जागरूकता रैली का किया शुभारम्भ

डिंडोरी। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर न्यायिक अधिकारी व विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव आशीष कुमार केसरवानी की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय परिसर में एचआईव्ही संक्रमण एवं एड्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के पहले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय के द्वारा हरी झंडी दिखाकर एचआईव्ही जागरूकता रैली का शुभारम्भ किया गया।
रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारम्भ होकर जगदम्बा मंदिर से होते हुए वापस अस्पताल परिसर में समाप्त हुई।
एचआईव्ही संक्रमण एवं एड्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन जिला चिकित्सालय के सभागार में किया गया।
कार्यशाला के दौरान न्यायिक अधिकारी व विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव आशीष कुमार केसरवानी द्वारा बताया गया कि एचआईव्ही एक छुपा हुआ शत्रु है, जो जाने-अन-जाने में हमारे शरीर में पहॅुच जाता है, और हमारी सुरक्षा प्रणाली को धीरे धीरे नष्ट करता है। इसलिये इस प्रकार के शत्रु से लड़ने के लिये देश के हर नागरिक को जागरूक रहकर इससे बचना चाहिये एवं शंका होने पर जॉच कराकर स्वस्थ्य समाज बनाने में अपना योगदान देना चाहिये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय ने कार्यशाला में बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिलायें, प्रत्येक टीबी रोगी एवं वें लोग जो यौन रोग से ग्रसित है। गंभीर रोग से ग्रसित रोगी जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में अपनी एचआईव्ही की जॉच, एवं उपचार मुफ्त करा सकते है, जिसकी जानकारी पूर्णतः गुप्त रखी जाती है। सरकार द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों की जॉच आवश्यक रूप से कराये जाने की कड़े नियम भी बना दिये गये है।
वही, कार्यशाला में जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. मनोज उरैती ने एड्स रोग के संबंध में प्रकाश डालते हुए बताया कि एड्स की जानकारी ही बचाव का सबसे अच्छा साधन है।
डॉ. मनोज उरैती ने एड्स रोग के लक्षणों, एड्स रोग की रोकथाम एवं बचाव के साधन की विस्तृत जानकरी देते हुए बताया कि वर्ष 2006 से आज दिनॉक तक डिंडोरी जिले में 498 रोगी एचआईव्ही रोगी खोजे गये है। जिन्हे आईसीटीसी/एफआईसीटीसी संस्था द्वारा उपचार पर रखकर लगातार निगरानी की जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में न्यायिक अधिकारी व विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव आशीष कुमार केसरवानी द्वारा नर्सिंग व पैरमेडिकल छात्र/छात्राओं के द्वारा एड्स विषय पर बनाई गई रंगोली का अवलोकन कर रंगोली प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया।
इस दौरान जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अजय राज, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दिलीप कछवाहा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम के जिला समन्वयक ओमप्रकाश उरैती सहित जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं नर्मदा पैरा मेडीकल कॉलेज तथा भारत नर्सिंग इंस्टीटयूट के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

Next Post

विचारपुर मिनी ब्राजील के संस्थापक कोच रईस अहमद व बालाघाट जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ियों का नवोदय विद्यालय वारासिवनी में किया गया भव्य सम्मान, प्राचार्य रणवीर सिंह व नवेवा के राष्ट्रीय संगठन सचिव अयाज अंसारी द्वारा किया गया स्वागत

वारासिवनी(बालाघाट)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, वारासिवनी में “गति निर्धारक” कार्यक्रम के अंतर्गत मिनी ब्राज़ील विचारपुर के संस्थापक, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी (एनआईएस) फुटबाल कोच रईस अहमद, बालाघाट जिले एवं नवोदय विद्यालय राष्ट्रीय, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तथा वीरेंद्र बैगा मिनी ब्राज़ील विचारपुर के जर्मनी से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी […]