इंदौर दूषित पानी से 17 मौत के बाद भागीरथपुरा छावनी में तब्दील, पीड़ितों से मिलने पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। महानगर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 17 लोगों की मौत के मामले में कांग्रेस नेताओं ने आज भागीरथपुरा क्षेत्र का दौरा किया।
इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में बेरिकेडिंग कर दी गई।
वहीं, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई।
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात की है।
इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अमित पटेल, रीना बौरासी सेठिया, चिंटू चौकसे और विपिन वानखेड़े मौजूद रहे।
मीडिया से रूबरू होकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि हत्याएं हैं। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। पटवारी ने आरोप लगाया कि अब तक की गई कार्रवाई सिर्फ लीपापोती है।

 

Next Post

मोहन सरकार की ई-कैबिनेट बैठक आज से शुरू, मंत्री व सचिवों को मिलें टैबलेट

भोपाल। मोहन सरकार की बैठक ई-कैबिनेट के रूप में हो रही है। इस ई-कैबिनेट के लिए प्रदेश के सभी मंत्रियों और विभागीय सचिवों को टेबलेट दिए गए हैं। बैठक में मंत्री एवं भारसाधक सचिव को ई-केबिनेट एप्लीकेशन के संबंध में प्रजेंटेशन एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे डिजिटल सिस्टम का प्रभावी […]