भोपाल। नौतपा’ के दूसरे दिन रविवार को भी भीषण गर्मी हलाकान रही है।
भीषण गर्मी के बीच इंदौर, मंदसौर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। भोपाल में पारा 45 डिग्री के पास पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने उज्जैन, रतलाम सहित प्रदेश के 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर दिन का टेम्प्रेचर 45 डिग्री के पार रहने का अनुमान है।
वही, प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में गर्मी से राहत पाने प्रदेश के साथ दूसरे राज्यों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। इधर, इंदौर-भोपाल में चौराहों पर ग्रीन नेट लगाई गई है। भोपाल में गर्मी के चलते चौराहों पर रेड सिग्नल की टाइमिंग सोमवार से आधी होगी।
इससे पहले शनिवार को पूरा मध्यप्रदेश जमकर तपा।
खंडवा, रतलाम समेत 5 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार रहा।
सबसे गर्म खंडवा, खरगोन और शाजापुर रहे। यहां पारा सबसे ज्यादा 45.5 डिग्री पहुंच गया।
बता दें कि सूर्य के कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही शनिवार से नौतपा शुरू हो गया। पिछले 10 में से 5 साल नौतपा में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड है।


