सीधी। जिले की कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास के पास एक बाइक सवार व्यक्ति को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है एवं दूसरे घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।
परिजनों के द्वारा थाने में लिखित रिपोर्ट के आधार पर बाइक सवार व्यक्ति का नाम मिलन कुमार टांडिया पिता सुरेंद्र कुमार टांडिया और उसके साथ दूसरा व्यक्ति रवि सिंह पिता बाबूलाल सिंह है, जो शुक्रवार रात्रि करीब 10:00 बजे अपनी बहन के घर कोडार जा रहे थे। जहां छात्रावास के पास बाइक सवार दोनो व्यक्तियों को एक बिना नंबर के सफेद रंग का आयशर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर के बाद मौके पर ही मिलन कुमार टांडिया पिता सुरेंद्र कुमार टाडिया की स्थल पर मौत हो गई।
वही, हादसे में घायल रवि सिंह को सीधी जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
मौके पर कुसमी पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा तैयार कर ट्रैक्टर को कुसमी थाने में खड़ा करा लिया, किसके नाम से गाडी है इसकी जांच की जा रही है।
शनिवार सुबह कुसमी पुलिस ने मृतक का पीएम करा कर शव परिजनों को सौप दिया।
मामले पर कुसमी पुलिस विवेचना में जुट गई है।

