सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

सीधी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण के लिए एक लाख रुपए से अधिक राशि का सहयोग देने वाले 24 व्यक्तिगत और संस्थागत सहयोगकर्ताओं 4 संभागों एवं जिलों को सम्मानित किया।
समारोह में प्रमुख सचिव (गृह) संजय दुबे, राज्यपाल के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल, अधिकारीगण और सहयोगकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कलेक्टर साकेत मालवीय के नेतृत्व में लक्ष्य से अधिक सहयोग राशि का संग्रहण करने पर सीधी जिले को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।
सीधी जिले की ओर से अपर कलेक्टर राजेश शाही ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्राप्त किया।

 

Next Post

नगर परिषद सीधी ने दस ठेकेदारों को एक वर्ष के लिए किया नगर की ठेकेदारी से प्रतिबंधित

सीधी। जिले के नगर परिषद सीधी में सीएमओ मिनी अग्रवाल ने आज गुरुवार को जानकारी देते हुए यह बताया है कि नगर परिषद सीधी में लापरवाही पूर्व का काम करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की है। ऐसे दस ठेकेदार जो कि लेट कम कर रहे थे और गुणवत्ता विहीन […]