पर्यटन स्थल मांडू में दिनदहाड़े युवक की हत्या, पर्यटकों और क्षेत्रीयो में फैली सनसनी

धार। जिले के पर्यटन स्थल मांडू में जामा मस्जिद चौक से लगे मुख्य चौराहे पर फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई। युवक को आरोपियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
शनिवार का दिन होने से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय जनता घटना स्थल पर मौजूद थी।
इस घटनाक्रम से पर्यटन नगरी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निलेश 18 वर्ष पिता रावासिंह (18) निवासी गुगली की हत्या हुई है। हत्या का आरोपी स्थानीय युवक बताया जा रहा हैं। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
वारदात सुबह 11:30 बजे के करीब की गई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
मांडू पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्काल युवक को लेकर मांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल धार जिला भोज चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस दौरान युवक की मौत हो गई।
इधर, घटना के बाद पूरे नगर में सनसनी फैली हुई है। मांडू में हाट बाजार का दिन होने से दिन भर इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस घटना के बाद कानून व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
मांडू थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की धडपकड़ के लिए मांडू पुलिस जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

 

Next Post

विश्व ध्यान दिवस पर ध्यान-योग कार्यशाला का किया गया आयोजन

डिण्डौरी। शनिवार को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस की तनावपूर्ण व चुनौतीपूर्ण कार्यों के चलते, पुलिसकर्मियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह एवं अति. पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम के निर्देशन में रक्षित केन्द्र डिंडोरी में ध्यान-योग कार्यशाला का आयोजन किया […]