“अभिमन्यु-3 अभियान” के तहत छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “अभिमन्यु-3” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाहपुरा मुकेश अब्रिंदा के मार्गदर्शन में शहपुरा थाना परिसर में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सीएम राइस स्कूल, चारगांव सहित आसपास के अन्य विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हो रहे अपराधों के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, महिलाओं को पुरुषों के समान कार्यस्थल पर सम्मान एवं अधिकार दिलाना तथा नशा मुक्ति और साइबर अपराधों के प्रति युवाओं को सजग बनाना रहा।
इस दौरान विद्यार्थियों को समझाइश दी गई कि
समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय और भेदभाव का विरोध करना आवश्यक है।
बालकों को बालिकाओं के प्रति संवेदनशील बनाना समाज की आवश्यकता है।
नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर होना चाहिए।
साइबर अपराधों की जानकारी एवं उनसे सुरक्षा के उपाय अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को “अभिमन्यु” की तरह साहसी, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई।

 

Next Post

60 हजार की रिश्वत लेते पत्नी संग पकड़ा गया डीपीसी, पेट्रोल पंप पर ही ईओडब्लू ने कर दी कार्रवाई

मंडला। सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) अरविंद विश्वकर्मा को रिश्वत लेते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। पत्नी के हाथों रुपये का लिफाफा रिलायंस पेट्रोल पंप पर लेते ही दोनों को मौके पर ही ईओडब्ल्यू ने पकड़ कार्रवाई शुरू कर दी। […]