अमिलिया घाटी के जंगल में महिला का मिला कंकाल, मौके पर पहुंची बंधौरा पुलिस एवं एफएसएल की टीम

सिंगरौली। अमिलिया घाटी के जंगल में एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
तेन्दूपत्ता तोडऩे गये श्रमिकों ने जंगल में मानव कंकाल देख पुलिस को सूचना दिया।
सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर बंधौरा चौकी पुलिस एवं एफएसएल टीम कंकाल को परीक्षण एवं जांच पड़ताल के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेन्दूपत्ता तोडने वाले ग्रामीणों से जानकारी मिली कि अमिलिया घाटी मार्ग से करीब 200 मीटर अन्दर अमरहवा डाण जंगल में किसी अज्ञात महिला की हड्डियां, सिर के बाल कान की एक बाली, लाल छीटदार स्टाल, नीले रंग की अधजली जैकेट, स्लेटी रंग की लैगी करीब 20 मीटर की एरिया में बिखरे पड़े हुये हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टिया में पाया कि संभवत: तीन महीने पूर्व का कंकाल है और वस्त्र एवं सामग्रियों के अनुसार भी किसी अज्ञात महिला की हो सकती है।
फिलहाल पुलिस ने नर कंकाल एवं मौके से बरामद सामग्रियों को जब्त कर हड्डियों का डीएन परीक्षण कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Next Post

शहर में मवेशियों को जल उपलब्ध कराने के लिए ननि आयुक्त के निर्देश

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त डीके शर्मा के द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर नगरीय क्षेत्र में चल रहे कार्यो की समीक्षा की गई। निगमायुक्त डीके शर्मा के द्वारा नगरीय क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डो में समुचित […]