सिंगरौली। सम्पूर्ण सिंगरौली जिला इन दिनों भीषण ठंड की आगोश में है।
कल शुक्रवार को सुबह से ही जिले के कई स्थानों में बूंदाबांदी घने कोहरे के चपेट में आया। ठंड की वजह से इन दिनों सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को उठानी पड़ रही। हालात यह है कि कोहरे के कारण ठंड से लोगों कंपकंपी के कारण घर में अधिकतर लोग छिपे रहे। वहीं, सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारियों गर्म कपड़े पहनकर आने के लिए मजबूर हुए।
हालांकि कुछ कर्मचारी ठंड की वजह से निर्धारित समय से काफी विलम्ब से आये है।

