पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ समापन

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। भारतीय संस्कृति धरोहर की गरिमा शालिनी देव सलिला पावन पुनीत मैकलसुता मां नर्मदा नदी के प्राकृतिक पावन तट पर स्थित उपनगरीय क्षेत्र में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्थान नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल मध्य प्रदेश के दिशा-निर्देशन और मार्गदर्शन में शिक्षाविद् प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में हिंदी पखवाड़ा समारोह का भव्य आयोजन सांध्य वेला में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद प्राचार्य डॉ. हर्ष‌‌‌ प्रताप सिंह, केएल महोबिया, रामानंद आनंद, उमाशंकरसहित अन्य शिक्षकों द्वारा आधुनिक हिंदी साहित्य के विकास के पुरोधा और पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र की छायाचित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा आठवीं की छात्रा अर्पिता मरावी ने हिंदी भाषा को आवश्यकता राष्ट्र भाषा के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता पर विचार प्रस्तुत किया।
छात्र डेविड साहू ने हिंदी प्रचार प्रसार पर अपने विचार प्रकट किए।
छात्रा वंदना देशमुख द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के अपनी स्वरचित कविता सबसे सुंदर हिन्दी काव्य पाठ प्रस्तुत किया।
विद्यालय के पीजीटी हिंदी केएल महोबिया द्वारा अपने विचारों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व और उसकी गरिमा को व्यक्त किया गया।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में 14 से 28 सितम्बर तक चलने वाले हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान वर्ग पहेली, पत्र लेखन, स्लोगन एवं नारा लेखन, कथा एवं कहानी लेखन, सुलेख लेखन, दोहा लेखन, फीचर लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक यज्ञ सेन पटेल, संगीत शिक्षिका आभा बोरकर, अंग्रेजी शिक्षिका दीक्षा तिवारी, लिपिक उमा मिश्रा एवं चौकीदार राकेश कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पेन एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वही, हिंदी पखवाड़ा सहभागिता के लिए धर्मेंद्र सोनकर, जनार्दन बोरकर, ओम प्रकाश शुक्ला, सभाजीत पटेल, मंगल सिंह, उमेश कांत शर्मा हेमलता परस्ते सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को संस्था के प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह एवं उप प्राचार्या अलका विश्वकर्मा के द्वारा पेन देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में हिंदी भाषा के साथ क्षेत्रीय भाषा के देशज शब्दों को समाहित कर व्यवसायिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा अर्पिता, वंदना देशमुख एवं राखी के द्वारा किया गया।
हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उप प्राचार्या अलका विश्वकर्मा ने हिंदी भाषा के व्यापक विचार और प्रसार की सराहना करते हुए हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में सम्पन्न हुए विभिन्न कार्यक्रम के लिए संस्था के प्राचार्य, हिंदी विभाग, विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों सहित छात्र-छात्राओं की भागीदारी की प्रशंसा करते हुए विश्व में हिंदी भाषा के व्यापक प्रयोग और औचित्य पर बल दिया।
हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह के दौरान विद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही।

 

Next Post

माँ आद्या कालिकोत्सव समिति बरगांव में किया गया गरबा महोत्सव का आयोजन, मनमोहन गरबा नृत्य का किया गया प्रदर्शन

शहपुरा(डिंडोरी)। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरगांव में माँ आद्या कालिकोत्सव समिति बरगांव द्वारा गरबा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गरबा नृत्य में ग्राम के सैकड़ों बच्चियों ने हिस्सा लिया। जबलपुर से आए नृत्य प्रशिक्षक आयुषी गोस्वामी, अन्नू गोस्वामी एवं नित्या तिवारी के निर्देशन में बच्चियों के द्वारा […]