आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में खुलेगी आंगनबाड़ी, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सर्वे के निर्देश

भोपाल। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने प्राथमिकता के आधार में आदिवासी बाहुल क्षेत्रों में आंगनबाड़ी खोलने के लिए जल्द सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों से महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में बच्चे घर से दूर बने क्षेत्रों में बने स्कूलों में जाते हैं, इसलिए ऐसे क्षेत्रों में आंगनबाड़ी की व्यवस्था होने से प्राथमिक शिक्षा आसान होगी।
निर्मला भूरिया ने कहा कि औद्योगिक शहरी क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं के छह माह से छह वर्ष के बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए आंगनवाड़ी सह पालना केंद्र संचालित किया जाएगा। 52 जिलों मे 448 आंगनवाड़ी सह पालना के प्रस्ताव का अनुमोदन केंद्र सरकार ने किया है।
बैठक में मंत्री ने कहा कि 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। इसके तहत 12 जनवरी को सभी बालक-बालिका गृह आंगनवाड़ी केंद्र पर योगाभ्यास किया जाएगा।
महिला बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के प्रावधानों के अनुरूप बच्चों के लिए थीम आधारित पाठ्यक्रम अनुसार पुस्तक और शिक्षक मार्गदर्शिका तैयार की गई है। इसके लिए प्रथम चरण 19 हजार 353 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केंद्र के सहयोग से पूर्ण किया गया है।

 

Next Post

मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों की विगत 6 माह से छात्रवृति का पोर्टल ठप्प

कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सीमांत दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत 6 माह से छात्रवृति का पोर्टल ठप्प होने के कारण प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी आज छात्रवृत्ति संबधी विभिन्न प्रकार की योजनाएं के लाभ से वंचित हो रहे है। पोस्टमेट्रिक […]