माँ से हाथ छुड़ा कर हाईवे के तरफ दौड़े तीन वर्षीय मासूम को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर, मौके पर मासूम की मौत

बैतूल। जिले के मुलताई में मंगलवार दोपहर हाईवे पर दौड़ रहा तीन साल का बच्चा एम्बुलेंस की चपेट में आ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।
घटना मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे ग्राम भिलाई के नायक पेट्रोल पंप के सामने की है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि बच्चा सड़क किनारे खड़ी मां का हाथ छुड़ाकर हाईवे की तरफ दौड़ा। इसी दौरान तेज रफ्तार एम्बुलेंस उसे टक्कर मारती हुई निकल गई।
जानकारी के मुताबिक खड़ाअमला के रहने वाले मुनिराज हारोडे अपनी पत्नी संगीता को स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। संगीता स्कूल में टीचर हैं। उनके साथ 3 वर्षीय बेटा अक्षित भी था। पेट्रोल पंप पर मुनिराज ने पत्नी और बच्चे को बाहर उतारा। वे पेट्रोल डलवाने अंदर गए। इसी दौरान अक्षित अपनी मां संगीता का हाथ छुड़ाकर सड़क पर दौड़ पड़ा।
एम्बुलेंस की टक्कर से बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई। एक राहगीर ने तुरंत उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Next Post

पेसा अधिनियम को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

मंडला। जिले के मवई विकासखंड के ग्राम पंचायत परसेल में पेसा अधिनियम को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। पेसा अधिनियम, जिसे पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम, 1996 के रूप में भी जाना जाता है। भारत में अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय समुदायों को स्वशासन प्रदान करने के […]