मप्र कर्मचारी चयन मंडल में पांच वर्षो में 35,266 पदों पर भर्ती, अब भी 79 हजार पद खाली

भोपाल। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के तरफ से माध्यमिक शिक्षक के विषयवार 7929 पदों पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जा रही है। इसके लिए 1.60 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, ईएसबी ने चार मार्च को एक नोटिफिकेशन 2018 से अब तक के शिक्षक भर्ती का वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसके मुताबिक अब तक 35,266 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। वहीं अभी हाल में केंद्र की ओर से जारी यू डाइस की शिक्षा रिपोर्ट में प्रदेश के 13 हजार स्कूल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
बता दे कि अभी हाल में केंद्र की ओर से जारी यू डाइस की शिक्षा रिपोर्ट में प्रदेश के 13 हजार स्कूल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी है। पांच साल में शिक्षक भर्ती के लिए करीब 14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 79 हजार पद खाली है। अभी माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है।
उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम 2019 में घोषित किया। इसमें 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी, लेकिन विभाग ने 20500 पद ही स्वीकृत किए और यह प्रक्रिया पांच साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई।
अब भी उच्च माध्यमिक व माध्यमिक शिक्षकों के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती होने के बाद भी 50 हजार पद खाली रह गए।हालांकि, प्रदेश में पांच साल तक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चली, लेकिन शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हो पाई। 2018 की शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-1 व वर्ग-2 के तहत नियुक्ति प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई।
शिक्षाविद सुनीता सक्सेना के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग को सभी वर्ग में शिक्षकों के स्वीकृत पदों की संख्या के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी होगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का होना जरूरी है।

 

Next Post

भाजपा नेता की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर दिनदहाड़े हत्या, हमलावर ने घर में घुसकर मारा

विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा में एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है, जहां अज्ञात हमलावर ने भाजपा नेता और पूर्व सरपंच रामविलास ठाकुर की पत्नी रानी ठाकुर की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह वारदात सोमवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा […]