कांग्रेस पार्षदों पर एफआईआर, बीएनएस की धारा 196 के तहत मामला हुआ दर्ज

इंदौर। महानगर में दो कांग्रेस पार्षदों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
इंदौर नगर निगम की पार्षद रुबीना खान और फौजिया अलीम के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कांग्रेस की ये दोनों महिला पार्षद वंदे मातरम के अपमान के बाद विवाद के घेरे में आई थीं।
मामले की शिकायत के बाद इंदौर पुलिस ने कांग्रेस पार्षद रूबीना से पूछताछ की। करीब साढ़े चार घंटे में उनके बयान दर्ज किए।
वंदे मातरम विवाद पर पार्षद रूबीना ने माफी मांग ली, इसके बावजूद पार्षद रूबीना पर मामला दर्ज कर लिया गया।
इससे पहले एमजी रोड पुलिस ने सोमवार को कांग्रेस पार्षद फौजिया अलीम के बयान लिए।
वही, बयान देने के पहले रुबीना ने यू टर्न लेते हुए पत्र लिखने की बात पर मीडिया से कहा कि सभी पार्षद मेरे भाई हैं। मुझे उस दौरान दो शब्द नहीं बोलने थे, इसके लिए खेद प्रकट करती हूं। मैं वंदे मातरम् का सम्मान करती हूं, अब कान पकड़ लिए, ऐसा नहीं होगा।
रुबीना ने मीडिया से कहा, वे लोग (विपक्षी पार्षद) मुझे उकसा रहे थे। उस समय मैंने कहा था कि आपके बाप में दम हो और दूसरा शब्द था-कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए। ये दोनों शब्द आपत्तिजनक थे। जब मेरा गुस्सा ठंडा हुआ तो समझ आया कि मैंने गुस्से में गलत बोल दिया। मैं तो दोनों दिन वंदे मातरम् के लिए खड़ी थी।
एएसपी विनोद दीक्षित ने बताया कि थाने में करीब साढ़े चार घंटे बयान चले। पुलिस अब वीडियो का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई तय करेगी। हालांकि अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

 

Next Post

42 डिग्री पार पहुंचा पारा, अगले 4 दिन और झुलसाएंगे, लू का अलर्ट

भोपाल। मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत आंधी, बारिश और ओलों के साथ ठंडी राहत लेकर आई थी, वहीं अब महीने के दूसरे हिस्से में भीषण गर्मी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के 16 जिलों में लू चलने की […]