500 में से 499 अंक लाकर प्रतिभा 10वीं की टॉपर, एमपी बोर्ड टॉप-10 में रिकॉर्ड 378 विद्यार्थी, टॉप-5 में ही 39, बेटियां फिर निकली आगे

भोपाल। बुधवार को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया।
इस बार 73.42% नियमित विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
टॉप टेन में 378 विद्यार्थी शामिल हैं। इन्होंने 490 से 499 तक नंबर हासिल किए।
वही, टॉप-5 में ही 39 विद्यार्थी शामिल रहे।
बता दे कि पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 498 नंबर वाले दो विद्यार्थी (बालाघाट की अक्षरा घोडेश्वर और सीधी के अभय गुप्ता) हैं। तीसरे नंबर पर सात छात्र रहे। इन्होंने 497 अंक हासिल किए।
12 छात्र चौथे नंबर पर रहे। सभी ने 496 नंबर हासिल किए।
17 छात्र पांच नंबर पर रहे। इन्होंने 495 अंक हासिल किए।
जबकि, 342 विद्यार्थियों के नंबर 490 से 494 के बीच हैं।
हाई स्कूल परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच हुई थी। इसमें कुल 8 लाख 97 हजार 61 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 7 लाख 87 हजार 733 नियमित और 1 लाख 9 हजार 328 स्वाध्याई परीक्षार्थी थे।
इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 77.52% रहा, जबकि छात्रों का 69.31% दर्ज किया गया।
बता दे कि शासकीय स्कूलों का परिणाम 76.80% रहा, जो निजी स्कूलों के 68.64% से अधिक है। इससे सरकारी स्कूलों के बेहतर प्रदर्शन का संकेत मिलता है।

 

Next Post

सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेशन-1 का परिणाम जारी, भोपाल की सान्वी को 99.8%, सागर की प्रांशी को 98.2% मिले अंक

भोपाल। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं सेशन-1 के परिणाम जारी कर दिए है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग ऐप पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। भोपाल रीजन में इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 1 लाख 15 हजार 889 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सीबीएसई […]