जहां कार्यकर्ता का पसीना गिरेगा, वहां खून बहा देंगे – जीतू पटवारी

भिंड। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का दर्द समझता हूं, जब कोई प्रत्याशी चुनाव हार जाता है तो बूथ स्तर के कार्यकर्ता को कितना दर्द होता है। इस बात को मैं अच्छे से जानता हूं। कार्यकर्ताओं को सदैव सम्मान मिलना चाहिए। जब वह फोन करें तो समय पर फोन उठाएं, उनकी क्रिया की अगर प्रतिक्रिया न मिले तो उस कार्यकर्ता के मन पर क्या बीतती है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जहां पसीना गिरेगा, वहां हम खून बहा देंगे। सोमवार को भोपाल में एक बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
जीतू पटवारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का मौका दिया है। हमारी जिम्मेदारी है कि भाजपा के वचनपत्र में जनता से जो-जो वादे किए गए, उन्हें पूरा कराया जाए। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दरकिनार कर दिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने घर के आगे लिखवा लिया मामा का घर। अब वे तो अपनी सरकार के खिलाफ बोल नहीं सकते। अरे विधायकों के पास अपने मुख्यमंत्री को चुनने का अधिकारी नहीं है।

 

Next Post

महिला जज को रजिस्टर्ड डाक से मिला जहर की पुड़िया वाला लिफाफा, शख्स ने पत्र में दी धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

रतलाम। जिला न्यायलय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स ने रजिस्टर्ड डाक से महिला जज को संदिग्ध केमिकल भरा लिफाफा और पत्र भेज दिया। इसे खोलते ही जज को घबराहट होने लगी। लिफाफे में एक पत्र भी मिला, पत्र में लिखा है कि यदि मुझे न्याय नहीं […]