एबीवीपी ने पीएमश्री चंद्रविजय कॉलेज में तालाबंदी कर किया चक्का जाम, अपनी 16 सूत्रीय मांगो को लेकर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडौरी। पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय चंद्र विजय स्नातकोत्तर महावि‌द्यालय डिंडौरी में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा छात्रों से संबंधित 16 सूत्रीय मांगो को लेकर कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
मांगो के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज के सामने जबलपुर अमरकंटक मार्ग में चका जाम कर दिया गया।
मौके पर पहुंचे कांग्रेसी विधायक (डिंडौरी) ओमकार मरकाम, तहसीलदार रामप्रसाद मार्को, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सतीश द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा समझाइश देने के बाद भी विद्यार्थी अपनी मांगों को पूरा कराने रोड पर डटे रहे।
दोपहर एक बजे से महाविद्यालय के सामने डिंडौरी से अमरकंटक रोड में छात्रों ने चका जाम कर दिया।
इस दौरान छात्रों ने काफी देर तक अपनी मांगों लेकर जमकर नारेबाजी की। गहमागहमी के बीच दोपहर 2.30 बजे चका जाम समाप्त हुआ।
चका जाम के दौरान रोड में जाम लगा रहा और आवागमन करने वाले लोग परेशान हुए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों ने बताया कि कई बार ज्ञापन देने के बाद केवल आश्वासन दिया गया, लेकिन मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया। एलएलबी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने, महावि‌द्यालय में एनसीसी यूनिट प्रारंभ करने, महावि‌द्यालय में स्थायी सुरक्षाकर्मी की नियुक्ति करने, महावि‌द्यालय में विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा पुनः जल्दी चालू कराने, विद्‌यार्थियों की छात्रवृति में हो रही गड़बड़ियों का समाधान कर सभी विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृति प्रदान करने, हाल ही में ही घोषित हुए रिजल्ट में कई विद्यार्थियों का परिणाम गड़बड आया है एक बार पुनः मूल्यांकन कर सुधार कराने,समय सारिणी अनुसार कक्षाओं का संचालन करने, प्रत्येक शैक्षणिक भवन में पेयजल की व्यवस्था, सभी वॉशरूम की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, महाविद्यालय में व्यवस्थित व समृद्ध लाइब्रेरी स्थापित करने, विद्यार्थियों के लिए कैंटीन की सुविधा नियमित रूप से प्रारंभ करने,
महावि‌द्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू अवस्था में रखा रखने व जहां कैमरे नहीं हैं, वहां लगाए जाने,
वोकेशनल शिक्षा के अंतर्गत सभी विषयों के प्राध्यापक की उपलब्धता सुनिश्चित करने, महावि‌द्यालय के खेल मैदान का समतलीकरण करने, महाविद्यालय में नियमित खेलकूद गतिविधियां करने व जिले के अग्रणी महावि‌द्यालय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेस होने के नाते रेगुलर खेल प्राध्यापक रखने की मांग की गई।

 

Next Post

जातिगत विद्वेष की राजनीति को बिहार की जनता ने नकारा - गिरिराज सिंह (केंद्रीय मंत्री)

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरी राज सिंह ने बिहार चुनाव के नतीजे को लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव ने मुस्लिम और यादव का जो गठजोड़ तैयार किया था, अब उनका यह तिलिस्म पूरी तरह […]