अनियंत्रित होकर बारातियों से भरी बस पलटी, एक व्यक्ति की मौत

सीधी। जिले में 24 घंटे के अन्दर दो बस दुर्घटनाएं घटित हो गई हैं। जिसमें एक व्यक्ति के मौत होने कि सूचना हैं जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बता दे कि बीती रात जहां पनवार के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थी, जिसमें करीब 15 लोग घायल हुए थे। और उनका अभी भी उपचार जारी है। इस घटना के बाद अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि एक और बस एक्सीडेंट सीधी जिले में घटित हो गई।
बारातियों को लेकर जा रही बस बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें बस सवार यात्री तो केवल घायल हुए हैं जबकि बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई है और एक घायल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्ति ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 53 जेडए 8669 जो सिहावल के हिनौती से जायसवाल परिवार की बारात को लेकर दरिमाडोल आई थी और वापस बारातियों को लेकर कुसमी की तरफ से सीधी आ रही थी। जहां, कुसमी थाना क्षेत्र के पोड़ी रामपुर में बस और बाइक आमने-सामने आ गए और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
चपेट में आए बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था कि उसके पहले ही एक की मौत की खबर आई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
कुशमी पुलिस द्वारा राहत बचाव किया जा रहा है।

 

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौके पर दो युवतियों की मौत

सीधी। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन के पास बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ, जिसमें स्कूटी पर सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही […]