इंदौर। शहर के खजराना थाना क्षेत्र में वैन चालक की कार चोरी हो गई।
सीसीटीवी फुटेज निकाले तो ममेरा भाई कार ले जाते नजर आया।
पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। कार टोलनाका पर लावारिस मिल गई है।
घटना हाजी कालोनी के गार्डन के समीप की है। इमरान पिता मोहम्मद अली निवासी झुमरू कालोनी ने रिपोर्ट लिखवाई है। इमरान वैन चलाता है। 4 मार्च को कार गार्डन के पास खड़ी की थी। वह रात में चोरी हो गई। जब सीसीटीवी फुटेज निकाले तो मामा का बेटा पप्पू शाह निवासी लालघाटी शाजापुर कार चुराते हुए नजर आया।
इमरान ने कार की तलाश की तो देवास में टोलनाका के पास लावारिस हालत में खड़ी मिल गई।
उप निरीक्षक अजय सिंह कुशवाह के मुताबिक पप्पू शातिर चोर है। उसका कंजरों से कनेक्शन है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।


