ओवरटेक करते समय ट्राले के चपेट में आए युवक की मौत, शव नोचने लगे कुत्ते

इंदौर। जिले के देपालपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत चमन चौराहे पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनांक मौत हो गई।
युवक करीब 5 बजे अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ कर नौकरी के लिए निकल रहा था। तभी वह अज्ञात ट्राले के पिछले पहिए में आ गया। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वही जानकारी के मुताबिक मृतक का शव सड़क पर पड़ा तभी वहा पर घूम रहे आवारा श्वानों ने भी शव को अपना शिकार बनाया। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानपुर के कमदपुर निवासी युवक धर्मेंद्र पिता राधेश्याम सिसौदिया बुधवार को गौतमपुरा के रूणजी में अपनी पत्नी को मौके छोड़ने गया था। गुरुवार सुबह वह अपनी बाइक एमपी 09 जेडजे 1204 से नौकरी पर जाने के लिए निकला। तभी चमन चौराहे पर एक ट्राले को ओवरटेक करते समय वह पिछले पहिए को चपेट में आ गया और ट्राला उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी से अज्ञात ट्राले की जानकारी निकल रही है।

 

Next Post

ईवीएम स्ट्रांग रूम के 100 मीटर दूर खेतों में अज्ञात कारणों से लगी आग, मचा हड़कंप

जबलपुर। शहर के आधारताल थाना क्षेत्र के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की खेतों में अचानक आग फैल गई। लगभग 1 घंटे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की लपटे इतनी भयावह थी कि खेतों में काम कर रहे मजदूर वहां से तत्काल भाग निकले। जिन खेतों में […]