राजधानी के पिपलानी स्थित एक निजी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

भोपाल। राजधानी के पिपलानी स्थित एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
जानकारी के मुताबिक स्कूल के आधिकारिक मेल आईडी पर स्कूल को आईईडी और आरडीएक्स सुसाइड ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मेल में सब्जेक्ट में स्कूल को उड़ाने की धमकी है, जबकि मेल में तमिलनाडु की डीएमके पार्टी से संबंधित कुछ बातें लिखी हैं। मेल मिलने पर 15 मिनट में स्कूल को खाली कर दिया गया।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस और एटीएस ने तलाशी ली, जिसमें कुछ प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मेल भेजने वाली आइडी की जांच कर रही है।

 

Next Post

बफर कान्हा टाइगर के वन परिक्षेत्र मोती नाला में अनुभूति कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मंडला। जिले के बफर कान्हा टाइगर के वन परिक्षेत्र मोती नाला में कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रविंद्र मणि त्रिपाठी के निर्देशन में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन मंगली के कक्ष क्रमांक 175 में किया गया। इस दौरान हायर सेंकडरी विद्यालय हर्राटोला, मिडिल स्कूल रूरू टोला एवं मंगली मिडिल स्कूल […]