बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र का हुआ निधन, सोमवार दोपहर उन्होंने ली अंतिम सांस

DR. SUMIT SENDRAM

मुंबई। बॉलीवुड के ही-मैन व हिंदी फिल्मो के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ।
अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को एक युग के अंत का संकेत कहा है।
धर्मेंद्र के परिवार ने उनके निधन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की। दोपहर में उनके घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची थी और विले पार्ले श्मशान भूमि में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से श्मशान घाट पहुंचाया गया।
बता दे कि धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया। मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसे परिवार ने नकार दिया। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग के अंत का प्रतीक है। वह एक प्रतिष्ठित फिल्म हस्ती थे, एक अद्भुत अभिनेता, जिन्होंने हर किरदार में गहराई और आकर्षण भरा। विभिन्न भूमिकाओं को निभाने का उनका अंदाज अनगिनत लोगों के दिलों को छू जाता था। धर्मेंद्र जी को उनकी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी उतना ही सराहा जाता था। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

 

Next Post

मुस्कान विशेष अभियान के तहत डिंडौरी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, जागरूकता एवं दस्तयाबी में उल्लेखनीय सफलता

डिंडोरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “मुस्कान विशेष अभियान” के अंतर्गत डिंडौरी पुलिस द्वारा नाबालिग गुमशुदा बालिकाओं की दस्तयाबी, बालिकाओं के पलायन की रोकथाम, सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिले भर में व्यापक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। अभियान के क्रम में सोमवार को कस्तूरबा कन्या […]