नरसिंहपुर। लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एपी सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है।
मामला नरसिंहपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसमें एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक डॉ. एपी सिंह ने नरसिंहपुर जिले के एक अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर से उसकी सैलरी और छुट्टियों के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की थी। महिला डॉक्टर ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी।
शिकायत के बाद उप पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त) सुरेखा परमार के नेतृत्व में लोकायुक्त पुलिस टीम ने जाल बिछाकर इस ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया।
जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए डॉ. एपी सिंह को तब पकड़ लिया, जब वह रिश्वत की राशि महिला डॉक्टर से ले रहा था। इसके अलावा, कंप्यूटर ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया, जो रिश्वत की रकम के लेन-देन में शामिल थी।
बता दे कि रिश्वत की रकम महिला कंप्यूटर ऑपरेटर केमाध्यम से ली जाती थी, इसी कारण इस मामले में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर भी सह आरोपी बनाई गई है।

