कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले कि एक दिन इस्‍लामाबाद पर तिरंगा फहराएंगे

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री और कैलाश विजयवर्गीय के स्वतंत्रता को लेकर दिए बयान पर विवाद शुरू हो गया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस आजादी के लिए भगतसिंह ने फांसी का फंदा पहना था, वह आजादी हमें नहीं मिली।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि हमें कटी-फटी आजादी मिली है। उन्होंने विभाजन का हवाला देते हुए कहा कि भारत माता के दो टुकड़े हुए हैं।
बता दे की कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इंदौर में आयोजित एक सांस्कृतिक आयोजन में बोलते हुए यह बात कही।
उन्होंने विभाजन का उल्लेख किया साथ ही यह भी कहा कि हम अखंड भारत की कल्पना करते हैं।
एक दिन ऐसा आएगा कि हम इस्लामाबाद पर तिरंगा झंडा फहराएंगे।
कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है और विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है।
कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा नेता स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। ये बलिदान देने वालों का अपमान तो है ही देश की आजादी को भी कटा-फटा कहकर उसका अपमान कर रहे हैं।
कांग्रेस के प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा भाजपा को जवाब देना चाहिए कि क्या यही उनका राष्ट्रवाद है।
वैसे भी भाजपा और उससे जुड़े संगठनों ने पहले अंग्रेजों की मुखबिरी की और अब वे आजादी का अपमान कर रहे हैं।

 

Next Post

पति ने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से की हत्या, घटना से गांव में सनसनी

कटनी। जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार चौकी अंतर्गत घर में सो रही गर्भवती पत्नी के ऊपर पति ने पत्थर पटक हत्या कर भाग गया। सुबह घर के लोग जागे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही माधवनगर, […]