धार। सरकार के नए दुर्घटना कानून में सड़क दुर्घटना होने पर वाहन चालकों को 10 साल की सजा एवं 7 लाख रुपए का जुर्माना बताया है।
जिसके विरोध में ट्रक मालिकों एवं ड्राइवरों में भारी रोष देखने को मिल रहा।
सरकार द्वारा जारी कानून के विरोध में, ट्रक चालकों और ड्राइवर द्वारा गुजरी बायपास पर सुबह 9 बजें सड़क पर बैठकर मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
इस कानून के लागू होने से वाहन चालक बहुत दुखी है और उनका कहना है कि इतना जुर्माना होने से ट्रक चालकों के पास पैसा नहीं होगा तो वह कैसे जमानत कर बाहर होगा।
इस कानून के विरोध में चक्काजाम कर कानून वापस लिए जाने की मांग उठाई गई।
इस दौरान चारों तरफ से रोड को ब्लॉक कर दिया गया है, जिसमें एंबुलेंस भी बीच में ही फंसी रही।
वही, थाना प्रभारी समीर पाटीदार और नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल ट्रक चालकों को समझाइश देते नजर आये।
वहीं, वाहनों की लंबी कतार लग गई, जाम लगने के कारण बस व कार वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

