कलेक्टर विकास मिश्रा शहपुरा के करौंदी गांव पहुंच कर पानी टंकी स्थल का किया निरीक्षण

डिंडौरी। जिले के शहपुरा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौंदी गांव में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत पानी टंकी के निर्माण को लेकर कई अड़चनें आ रही थीं।
जिसको लेकर के जनजाति कल्याण केंद्र में एक कार्यक्रम में पहुंचे मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं पीएचई विभाग की मंत्री संपतिया उईके के पास भी जनपद पंचायत सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू, सरपंच दुर्गा बाई बनवासी, पेसा एक्ट ग्राम सभा अध्यक्ष गीता बाई धुर्वे सहित ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर पानी टंकी का जल्द निर्माण करने की मांग रखी गई थी।
जिसके बाद बुधवार को कलेक्टर विकास मिश्रा सुबह से ही करौंदी गांव पहुंच करके पानी टंकी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम विकास को लेकर लोगों से चर्चा की।
इस दौरान गांव में जल्द ही कृषि मेला लगाने की बात कलेक्टर विकास मिश्रा ने ग्रामीणों से कही है। जिससे किसान अपनी खेती को उन्नत तरीके से करके अच्छा लाभ कमा सकें।
इस दौरान जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश पाण्डेय, जनपद पंचायत शहपुरा के पूर्व उपाध्यक्ष टेकेश्वर साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि भीमशंकर साहू, पंच संतोषी बनवासी, मनोज साहू पण्डा, घनश्याम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Next Post

नितिन गुप्ता बने जिला सलाहकार समिति के सदस्य

डिंडोरी। भारत सरकार दिल्ली की खेल मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली के महानिदेशक नितेश कुमार मिश्रा के द्वारा एवं केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के द्वारा सामाजिक सेवा युवाकार शिक्षा संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी से शहपुरा निवासी नितिन गुप्ता को जिला सलाहकार समिति […]