पथराव के बाद तनाव की स्थिति, बुरहानपुर के विरोदा गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

DR. SUMIT SENDRAM

बुरहानपुर। रविवार देर रात जिले के ग्राम बिरोदा में गणेश विजर्सन के चल समारोह में हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पथराव की घटना के कारण माहौल बिगड़ गया। पथराव के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गली-मोहल्लों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचना पड़ा।
देर रात तक इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
जानकारी के मुताबिक हनुमान चालीसा पाठ में सैकड़ों लोग इसमें शामिल थे। इसी बीच कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरा माहौल बिगड़ गया। दोनों तरफ से लोग एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी खुद मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल ने हालात संभाले और भीड़ को तितर-बितर किया।
पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी डीवीआर जब्त किया गया है, ताकि सच सामने आ सके। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रविवार देर रात तक पुलिस पूरे गांव में फ्लैग मार्च करती रही। गांव में तनाव जरूर है, लेकिन हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। किसी भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में शांति बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। झड़प की खबर मिलते ही विधायक अर्चना चिटनिस भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की।

 

Next Post

नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव, मोहन कैबिनेट ने लिया फैसला

भोपाल। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें सबसे बड़ा फैसला नगरीय निकायों की चुनाव प्रणाली से जुड़ा रहा। अब नगर पालिका परिषद और नगर परिषदों के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। यानी आगामी आम […]