बालकनी के नीचे बैठे सेवानिवृत्त डीएसपी पर अचानक गिरा छज्जा, मौके पर हुई मौत, क्षेत्र में शोक और सनसनी, गहरे सदमे में परिवार

DR. SUMIT SENDRAM

देवास। देवास शहर के विजयनगर क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह राणा अपने घर की बालकनी के नीचे रोजाना की तरह बैठे थे, तभी अचानक ऊपर से छत का हिस्सा (छज्जा) तेज धमाके के साथ गिर पड़ा। भारी मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
अति. पुलिस अधीक्षक जयवीर भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एचएन बाथम और सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेश पाटिल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।
सिविल लाइन पुलिस द्वारा शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।
वही, घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

 

Next Post

अंजनिया बाईपास पर चलते ट्रक का टायर फटने से लगी भीषण आग, धमाकों से लोगो में दहशत

मंडला। छत्तीसगढ़ नेशनल हाईवे-30 के अंजनिया बाईपास पर शुक्रवार सुबह तड़के रायपुर से राजस्थान जा रहा जीआई तार के बंडल से लदा एक ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 6711 में अचानक आग लग गई और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे के दौरान ट्रक चालक और क्लीनर ने […]