पिकनिक मनाने गए भोपाल के दो छात्रों की कोलार डैम में डूबने से हुई मौत, 18 घंटो की मशक्कत बाद एसडीआरएफ टीम ने निकाले दोनों शव

DR. SUMIT SENDRAM

सीहोर। भोपाल के चार छात्र कोलार डैम में पिकनिक मनाने आए जिनमें से दो छात्र नहाने के लिए पानी में उतरे और डूब गए। हादसे में दोनों छात्रो की मौत हो गई। दोनों युवकों के कोलार डैम में डूबने का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें चार युवक पानी में नहाते समय मस्ती कर रहे हैं और युवक गहरे पानी में चले जाते हैं। इसके बाद दो युवक डूब जाते हैं। पानी में डूबने के कारण दो युवकों की मौत हो गई। इनके शव एसडीआरएफ टीम ने सोमवार को निकाले।
बिलकिसगंज थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने 18 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव तालाब से निकाले है। दोनों युवक भोपाल के अलग अलग कॉलेज के छात्र थे, जो कोलार डैम पिकनिक मनाने आए थे।
हादसे का शिकार हुए छात्रों के नाम प्रिंस सिंह (बालाजी कॉलेज) निवासी बिहार और उज्ज्वल त्रिपाठी (आईएएस कॉलेज) निवासी छतरपुर है।
जानकारी के मुताबिक बिलकिसगंज थाना क्षेत्र में आने वाले कोलार डैम पर भोपाल से चार युवक प्रिंस सिंह, उज्जवल त्रिपाठी अपने दो साथियों शैलेन्द्र धाकड़ और सत्यम पटेल के साथ पहुंचे थे। बताया गया कि डैम की पाल पर चढ़कर ये चारों युवक लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पहुंचे और डैम उतरकर नहाने लगे। इस दौरान गहरे पानी में जाने से प्रिंस सिंह और उज्जवल त्रिपाठी डूब थे। उनके दोनों साथियों ने बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद थाना बिलकिसगंज प्रभारी संदीप मीणा व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसडीआरफ टीम को भी बुलाकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। सोमवार दोपहर दोनों छात्रों के शव कोलार डैम से निकाले गए।

 

Next Post

ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में बाप-बेटे की मौत, हादसे में मां और बेटी घायल, ट्रैक्टर ट्रॉली पुल से 60 फीट गिरी नीचे

खरगोन। जिले के बड़वाह के पास नर्मदा नदी के पुल के निकट सोमवार को सुबह ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली सहित करीब 60 फीट नीचे जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि जैसे ही टक्कर […]