जबलपुर। जिला मुख्यालय के माढ़ोताल थानांतर्गत नक्षत्र नगर स्थित श्रीशांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर लिया है।
पुलिस ने गिरोह के एक चोर को पकड़ा हैं, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस ने आरोपी के घर से मंदिर से चोरी हुए भगवान की प्रतिमाएं, दानपेटी, छत्र, अष्टधातु की दो प्रतिमाएं एवं दानपेटियां बरामद की है।
अति. पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि सोमवार 29 जनवरी की रात लगभग ढ़ाई बजे चार चोर मंदिर के अंदर घुसे। आरोपियों ने मंदिर से भगवान की दो बेशकीमती अष्टधातु की प्रतिमाओं समेत तीन दानपेटी और चांदी के छह छत्र चोरी किए और लगभग तीन बजे भाग निकले। आरोपियो द्वारा मंदिर के गर्भगृह में भी घुसने का प्रयास किया था।
मामले में माढ़ोताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में माढ़ोताल थाने की टीम ने पूर्व में चोरी के मामले में पकड़े गए खजरी बाइपास निवासी संतोष केवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सगड़ा तिलवारा निवासी मोहम्मद अकील, उज्जैन निवासी अजय गौड़ और गाड़रवारा पिपरिया निवासी कालू के साथ मंदिर में चोरी की बात कबूली।
आरोपी ने प्रतिमाओं को घर में रखा था, वहीं दानपेटियों को फेंक दिया था।
माढ़ोताल पुलिस ने आरोपी संतोष की निशानदेही पर दो प्रतिमाएं व तीन दानपेटियां बरामद कर लीं है।
वही, पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।


