मामूली विवाद पर कार चालक ने 3 लोगों को कार से कुचला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है।
मामूली विवाद में कार सवार ने पैदल जा रहे तीन लोगों को कार से कुचल दिया। वारदात के बाद कार ड्राइवर भाग निकला, तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर निवासी सनी कुमार अपने दो रिश्तेदार के साथ पैदल सड़क पर जा रहा था, उसी दौरान कार चालक रोहित शराब के नशे में आया और तीनों युवकों को कट मार दिया। इसी बात को लेकर कार चालक और उसके दो साथियों ने उन तीनों युवकों के साथ विवाद शुरू कर दिया, फिर उसके बाद कार चालक कार लेकर थोड़ी दूर गया, फिर तेज गति से कार चलाते हुए आया और पैदल जा रहे तीनों युवकों के ऊपर कार चढ़ाते हुए भाग निकला। इस घटना में तीनों युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है।

 

Next Post

पीएम एक्सीलेंस कॉलेज को मिलेंगी दो करोड़ रुपये की पुस्तके एवं कम्प्यूटर

जबलपुर। शहर के शासकीय महाकोशल अग्रणी महाविद्यालय को पीएम एक्सीलेंस में शामिल होने के बाद फंड रिलीज कर दिया गया है। पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में दो करोड़ से पुस्तके एवं कम्प्यूटर खरीदे जाएंगे। इसके अलावा पुरुष और महिला छात्रावास के लिए 3.47 करोड़ की अतिरिक्त फंडिंग की गई है। इस […]