इंदौर कलेक्टर ने दिखाई मानवता, सड़क पर पड़े घायल को पहुंचाया अस्पताल

इंदौर। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक घायल की मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाया है।
मामला विजयनगर चौराहे का है, जहां एक युवक घायल अवस्था में था, आस-पास लोग मौजूद होने के बाद भी कोई मदद के लिए आगे नहीं बढ़ रहा था।
इस दौरान जब कलेक्टर इलैयाराजा टी वहां से गुजरे और घायल की अवस्था देखी। कलेक्‍टर ने घायल को अस्पताल भिजवाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठाया था कि इसी दौरान वहां से एंबुलेंस गुजर रही थी। जिसे कलेक्टर ने खुद रूकवाया और घायल को अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। साथ ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और घायल का वाहन उसके परिजनों के सुपुर्द करने के निर्देश दिए।

 

Next Post

डुमना रोड दिखा तेंदुआ, डुमना के जंगलों में तेंदुआ ने बनाया ठिकाना

जबलपुर। शीतकाल में तेंदुआ की चहलकदमी डुमना मार्ग में बढ़ गई है। तेंदुआ परिवार शिकार की तलाश में ठिकाना भी बदल रहा हैं। कुछ दिन पूर्व खमरिया फैक्ट्री के आस-पास के जंगल में तेंदुआ देखा गया। वहीं, अब डुमना रोड के आस-पास फिर तेंदुआ का मूवमेंट शुरू हो गया है। […]