जबलपुर। शीतकाल में तेंदुआ की चहलकदमी डुमना मार्ग में बढ़ गई है।
तेंदुआ परिवार शिकार की तलाश में ठिकाना भी बदल रहा हैं। कुछ दिन पूर्व खमरिया फैक्ट्री के आस-पास के जंगल में तेंदुआ देखा गया। वहीं, अब डुमना रोड के आस-पास फिर तेंदुआ का मूवमेंट शुरू हो गया है।
डुमना रोड पर जंगल की तरफ छलांग लगाते तेंदुआ देखा गया।
डुमना रोड से गुजर रहे कुछ वाहन चालकों का दावा है कि उन्होंने सड़क पार कर जंगल की तरफ तेंदुआ को छलांग लगाकर जाते हुए देखा।
बता दें कि खमरिया फैक्ट्री एरिया और डुमना के जंगलों में तेंदुआ ने अपना ठिकाना बना लिया है। ठंड के दिनों में शिकार की तलाश में इनका मूवमेंट बढ़ गया है।
इधर तेंदुआ की चहलकदमी से वनविभाग का मैदानी अमला भी अलर्ट हो गया है। बीते दिनों खमरिया में एक पंच के घर में घुसकर पालतु कुत्ते का शिकार करने की सूचना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जहां रात में सूनसान इलाकों में न घूमने की सलाह दी थी वहीं डुमना, गधेरी की तरफ आने-जाने वालों को भी सर्तक रहने कहा गया हैं। क्योंकि डुमना रोड से होते ही तेंदुआ रहवासी क्षेत्रों तक मूवमेंट कर सकता है।

