जबलपुर। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विक्टोरिया जिला अस्पताल में जिला स्तर पर शिविर लगाया गया।
शिविर में उन बच्चों का इलाज किया जा रहा है जिन बच्चों के पर में अपंगता या मुड़े होते हैं।
मुख्य जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर हम लोगों ने शिविर लगाया था, जहां 19 बच्चों को चिन्हित किया गया था आज विक्टोरिया में जिला स्तर पर शिविर लगाया जा रहा है जहां पर बच्चों का इलाज किया जा रहा है

