भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख रुपये का माल जब्त

देवास। शहर के तिलक नगर में भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के किराए के मकान में धावा बोलकर लाखों रुपये की नकदी, आभूषण पर हाथ साफ करने वालों को पुलिस ने दबोच लिया है।
पकड़े गए आरोपी खंडवा, शाजापुर जिले के रहने वाले हैं।
पकड़े गए चार आरोपियों में से एक नाबालिग भी है। रैकी करके वारदात को अंजाम दिया गया था।
आरोपियों के कब्जे से करीब सोने के जेवर, 1.95 लाख रुपए सहित वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई को वारदात का पता चलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कई आला अधिकारी भी पहुंचे थे। नकबजनी का प्रकरण दर्ज करके शहर के पांचों थानों की टीमों को चोरों को पकड़ने में लगाया गया था।
पुलिस की जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से सुराग लगा। इसके बाद आरोपियो को दबोचा गया।
अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया आरोपी जीत सिंह पिता राम सिंह, दिनेश पिता बाबू खरात दोनों निवासी इनपुन पुनर्वास थाना मांधाता जिला खंडवा, श्याम पिता भगवान सिंह पंवार निवासी ग्राम रिछोदा जिला शाजापुर हालमुकाम अमोना देवास व एक नाबालिग को पकड़ा गया है। आरोपियों में पिता-पुत्र शामिल हैं।

 

Next Post

इंदौर के भाजयुमो अध्यक्ष पर दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का लगा आरोप, पीड़ित ने पीएमओ से की शिकायत

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौगात मिश्रा और उपाध्यक्ष कपिल गोयल पर दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप एक व्यापारी जयेश व्यास ने लगाए हैं। उनका कहना है कि मिश्रा और गोयल ने रुपयों की आवश्यकता बताते हुए उनसे दो करोड़ रुपये उधार लिए […]