पूर्व विधायक पारूल साहू की घर वापसी, कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन

भोपाल। सागर जिले के सुरखी से कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विधायक पारूल साहू की शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में घर वापसी हो गई।
पारूल साहू ने कांग्रेस छोड़कर प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ली।
पारूल साहू ने वर्ष 2013 में भाजपा से चुनाव लड़ा था, जीती और विधायक रही, लेकिन 2018 में टिकट कटने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गई थी।
पारूल साहू के अलावा छिंदवाड़ा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, मध्य प्रदेश पुलिस कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष बल्लू यादव, यादव महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव, रायसेन पसमांदा मुस्लिम समाज जिलाध्यक्ष अफरोज अली, शासकीय महाविद्यालय छिंदवाड़ा पूर्व अध्यक्ष शाहिद खान, जनपद सदस्य डॉ. प्रतिभा राजगोपाल, रिजवान खान, वीरेंद्र सिंह यादव, दीपक धाकड़, सुरेश, देवेंद्र, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस कमेटी वीरेंद्र सिंह यादव सहित सरपंच, सरपंच प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

 

Next Post

चुनाव में 06 दिन शेष, भाजपा एवं कांग्रेस सघन जनसम्पर्क में झोक रहे पूरी ताकत

सीधी। चुनाव करीब आने के साथ ही प्रत्याशियों से लेकर भाजपा-कांग्रेस के रणनीतिकार, थिंक टैंक, आईटी एक्सपर्ट मंथन और वोट का गणित जमाने के साथ ही मैदानी स्तर पर भी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। भाजपा अपनी कमजोर कड़ी साधने में जुटी है। नगर पालिका इलेक्शन से लेकर […]