चार तेंदुओं की चहलकदमी के वायरल वीडियो से खमरिया में मचा हड़कंप

जबलपुर। खमरिया फैक्ट्री स्टेट के अवासीय क्षेत्र में चार तेंदुओं की चहलकदमी करता एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे देखकर खमरिया क्षेत्र में रहने वालों में फैक्ट्री कर्मचारियों हड़कंप मचा हुआ है। लोग रात में निकलने से डरने लगे हैं।
दरअसल, सीसीटीवी में हुई वीडियो रिकार्डिंग में साफ दिख रहा है कि रात के अंधेरे में चार तेंदुआ एक आवासीय परिसर में घुस आए हैं। एक कार भी खड़ी नजर आ रही है। कुछ देर बाद एक-एक कर सभी तेंदुआ लोहे के गेट से छलांग लगाते हुए भाग भी गए। उक्त वीडियो खमरिया स्टेट के ई-टाइप क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वन्य प्राणी विशेषज्ञ शकरेंद्रु नाथ का कहना है कि खमरिया फैक्ट्री से लगे जंगलों में तेंदुओं ने अपना ठिकाना बना लिया है। अक्सर वे शिकार व पानी की तलाश में फैक्ट्री के आस-पास के क्वार्टरों में विचरण करते देखे गए हैं। संभवत: जो वीडियो वायरल हो रहा है वे खमरिया के ई-टाइप क्वार्टर का है। हालांकि किसी ने अभी तक वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

 

Next Post

महाशिवरात्रि पर्व पर तुर्रानाथ एवं खोडगानाथ धाम मे हुआ भंडारा, भंडारे में हजारो लोग हुये शामिल

सीधी। जिले भर में महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में आज दिनभर ‘हर-हर महादेव ‘बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहें। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिरों में आज विशेष पूजन भी करवाए गए। शिवभक्तो ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के […]