शहपुरा पुलिस ने आरोपी सहित 960 नग मादक पदार्थ कोरेक्स कफ सीरप किया बरामद, कार सहित कोरेक्स सीरप शहपुरा पुलिस ने किया जब्त

डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक डिंडोरी अखिल पटेल द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध गतिविधियों में अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी थाना और पुलिस प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। जिस कारण जिले में प्रभावी कार्यवाही जारी है।
इसी के क्रम में पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शहपुरा मुकेश अबिंद्रा के मार्गदर्शन में तथा शहपुरा थाना प्रभारी संजय सिंह धुर्वे के नेतृत्व में ग्राम पौड़ी मॉल में इंडिका कार से 960 नग मादक पदार्थ कोरेक्स कफ सीरप बरामद किया गया।
शहपुरा थाना प्रभारी संजय सिंह धुर्वे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पौड़ी मॉल में इंडिका कार क्रमांक एमपी 20 टीए 0120 में मादक पदार्थ कोरेक्स कफ सीरप का अवैध रूप से परिवहन कर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पौड़ी मॉल पहुंची शहपुरा पुलिस टीम ने इंडिका कार क्रमांक एमपी 20 टीए 0120 को रोककर तलाशी ली। जिसके बाद पुलिस के द्वारा कार के अंदर से सात कार्टूनों में 960 नग मादक पदार्थ कोरेक्स कफ सीरप बरामद किया गया।
पुलिस ने मादक पदार्थ कफ सीरप और कार को जब्त किया है।
पुलिस ने आरोपी दीपक साहू पिता भागचंद साहू(32) निवासी करौंदी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धारा 18 सी के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
प्रकरण में शहपुरा पुलिस जाँच में जुट गई है।
शहपुरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह धुर्वे के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में सहा. उप निरीक्षक मुकेश बैरागी, केशव रावत, प्रदीप मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनोज पटेल, आदित्य शुक्ला,आरक्षक अभिषेक पांडेय, गोविंद चौरे, लोकेंद्र भदोरिया, विनोद दांगी, चालक आरक्षक तुलसीदास यादव एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान की सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया गया जगह जगह स्वागत

सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन के कायाकल्प कार्य की वर्चुअली आधारशिला रखी। इसको लेकर प्रदेश के सीहोर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव रोड शो के बाद कार्यक्रम स्‍थल […]