सरस्वती स्कूल, मड़रिया में कॉलेज चलो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

सीधी। ‘‘कॉलेज चलो अभियान‘‘ के तहत उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. पीके सिह संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी के मार्गदर्शन में सरस्वती स्कूल मड़रिया के विद्यार्थियों से संपर्क किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को डॉ. गुलशेर अहमद द्वारा महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और संचालित कोर्स के बारे अवगत कराते हुए सभी को ज्यादा से ज्यादा उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया गया।
इस दौरान नारा दिया कि ‘‘एक कदम उच्च शिक्षा की ओर, एक कदम बेहतर भविष्य की ओर‘‘।
कॉलेज चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान डॉ. रविन्द्र नाथ सिंह ने महाविद्यालय की खेल गतिविधियो के संबंध मे प्रकाश डालकर बताया कि कैसे महाविद्यालय के छात्र, छात्राएं महाविद्यालय से खेल मे उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर रहे हैं।
डॉ. उमाकांत साहू ने एनसीसी के बारे मे बताया तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से छात्र किस प्रकार विषय का चयन कर सकते है। यह शिक्षा नीति रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए भविष्य मे अत्यंत लाभदायक होगी।
डॉ. राम सुरेश भारती ने विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति पर जानकारी दी।

 

Next Post

जिला स्तरीय अंतर्शालेय विज्ञान प्रदर्शनी में पहुँचे पुलिस कप्तान अभिजीत रंजन

कटनी। बच्चों को पर्यावरण के अनुकूल वैज्ञानिक रिसर्च करना चाहिए, इस दिशा में किये गये प्रयास सराहनीय है, कठिन विषय को विचार के माध्यम से मंथन करना सरल प्रक्रिया है, चुनिंदा व्यक्ति अपनी सोच से समाज को बदलने का कार्य करने में सक्षम है। उपरोक्त आशय के विचार मुख्य अतिथि […]