बदमाशों ने घर पर किया पथराव, दहशत में बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, आक्रोशित परिजनों ने सिविल लाइन थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

जबलपुर। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि कुछ बदमाशों ने एक घर पर पथराव व तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया।
दहशत में घर के अंदर रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पत्नी और भतीजे के परिवार के साथ यहां रहते थे।
जानकारी के मुताबिक रात में सभी घर पर सो रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाश आए और पथराव करना शुरू कर दिया। उन्होंने घर के बाहर और नीचे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलानी शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से वृद्ध विष्णु कन्नौजिया (65) घबरा गए।
परिजनों ने बताया कि साल 2021 में क्षेत्र के कुछ लोगों से विष्णु कन्नौजिया का विवाद हुआ था। बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। उनकी बात नहीं मानने पर रात में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाई गई थी।
घटना के बाद आक्रोशित मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को वृद्ध का शव सिविल लाइंस थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। घटना के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपते हुए उसमें दिख रहे आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
थाने में इस दौरान लगभग दो घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही, पुलिस की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया।

 

Next Post

शव यात्रा में मधुमक्खियों ने किया हमला, अर्थी को जमीन पर रखकर भाग खडे हुए लोग

दमोह। शनिवार को दमोह के फुटेरा तालाब के समीप अंतिम यात्रा में शामिल लोगों पर अचानक ही मधुमक्खियों द्वारा हमला कर दिए जाने के कारण शव यात्रा में शामिल लोग अर्थी को जमीन पर रखकर भाग खडे हुए। घटना में लगभग 50 लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए, हालांकि […]